अंजनी राय
मऊ : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र तीन जनपदों की सीमाओं से लगे होने के कारण हमेशा आपराधिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। इसके चलते चुनाव के दौर में प्रशासन भी इस इलाके को लेकर काफी फिक्रमंद है। पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरत रहा है। पुलिस के साथ उड़नदस्ता प्रभारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में चेकिग कर रहे हैं।
शनिवार को कस्बे के सीमांत वार्ड औसतपुर में आजमगढ़-गाजीपुर सीमा पर उड़नदस्ता प्राभारी डा. अनिरुद्ध चौबे ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिग की। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही पुलिस वाहनों की लगातार चेकिग कर रही है। चेकिग के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने औसतपुर के अलावा सरसेना, सुलतानीपुर, रसूलपुर आदि स्थानों पर स्थित जनपद की सीमा पर नाकाबंदी कर रखी है। वहां बैरियर लगा दिए गए हैं। सभी गाड़ियों, मोटरसाइकिल सवारों और लग्•ारी कारों की चेकिग की जा रही है। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं कोई व्यक्ति अधिक रुपये या वाहन में शराब अथवा प्रचार सामग्री तो नहीं ले जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…