तारिक खान
प्रतापगढ़।बाघराय। विकासखंड बिहार ग्रामसभा उमरापट्टी के ग्राम खैरला में विनय कुमार पांडे के घर आज दिन में करीब 3:00 बजे के लगभग बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी छप्पर में लगी भीषण आग पूरे मकान को अपने चपेट ले लिया।
कुन्डा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया गंभीर रूप से झुलसने के कारण शालिनी की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। सीएचसी बाघराय के डॉक्टरो ने शालिनी को एसआरएन के लिए रिफर कर दिया। इसी लड़की की शादी मई महीने में होनी थी। पीडित बिनय कुमार पांडे एक एक तिनका जोड़कर बेटी शादी की तैयारी कर रहे थे कि आग लगने के कारण बिनय कुमार पाडे की संपूर्ण गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार कानूनगो हल्का लेखपाल बाघराय थाने के एसो नन्हे यादव पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बधाया। और प्रशासन के तरफ से मुआवजा दिलाने की बात कहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…