आरिफ अंसारी
नई दिल्ली: चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ हमलावर रुख और तेज कर दिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी ने जिस तरह का व्यवहार विपक्ष और संवैधानिक संस्थाओं के साथ किया उससे यही लगता है कि देश और संविधान खतरे में है। 5 साल में मोदी ने ऐसी कोई बात नहीं कही जो लोगों को छूती हो, वह लटके-झटके के साथ बात करते हैं जैसे कोई एक्टर एक्टिंग करता है, उस रूप में मोदी ने खुद को पेश किया और करोड़ो रुपए प्रचार में फूंक दिए।
मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तारीखों के एलान के बाद मीडिया को भी दबाव से निकल कर काम करना चाहिए। अगर मोदी के 2014 के पहले वाले भाषण चला दें तो कांग्रेस को प्रचार करने की जरूरत ही नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी द्विअर्थी बात बोलते हैं, जो प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। सेना के शौर्य पर शक करने का आरोप लगाते हैं। ये गलत है। राहुल ने पुलवामा के बाद कहा कि हम सरकार के साथ हैं। मोदी को विपक्ष की भूमिका की सराहना करनी चाहिए। जबकि वो चुनाव जीतने के लिए ध्यान भटका रहे हैं। अगर दुनिया एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रही है तो विपक्ष का काम है सवाल पूछना। अमित शाह आंकड़ा दे रहे हैं जबकि वायु सेना प्रमुख ने कोई आंकड़ा नहीं दिया। चुनाव की तारीखों के ऐलान में हुई देरी के लिए गहलोत ने पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा थी 4 तारीख को चुनाव का एलान करने की लेकिन मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम के कारण देरी हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…