आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। केन्द्रीय कारागार नैनी में मंगलवार की देर रात एक वृद्ध सजायफ्ता कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर बड़नावा गांव निवासी धर्मराज 65 पुत्र भैरवदीन हत्या के आरोप में एक अप्रैल वर्ष 2010 में इलाहाबाद जिला न्यायालय से अजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी। तब से नैनी कारागार में बन्द था। बताया जाता है कि मंगलवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी तो बार्डेन ने तत्काल जेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र नरेन्द्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व गांव के ही मक्खन लाल पुत्र शंकर की हत्या हो गयी थी। जिसमें कैलाश चन्द्र, लोकनाथ, रामसजीवन और मृतक धर्मराज को आरोपी बनाते हुए जेल भेजा गया था। मृतक के परिवार में तीन पुत्र, एक पुत्री और पत्नी भानुमती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…