आसिफ रिज़वी
मऊ –राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाये जा रहे पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान 07 से 15 अप्रैल तक चलाया जायेगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण से पोलियो उन्मूलन रैली को सीएमओ डा. सतीशचन्द्र सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया और साथ ही अपील भी की गई कि 19 मई को अपना मतदान अवश्य करें।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को पोलियो अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी मऊ द्वारा सुबह 08 बजे नगर के शाही कटरा स्थित पोलियो बूथ के उद्घाटन के साथ की जायेगी। इस अभियान के अंतर्गत जिले में 0-5 वर्ष तक के 3.38 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।
इस रैली में यूनिसेफ से सरोज राणा, डबल्यूएचओ से डॉ अनूप सिंह, अजय सिंह, कामख्या मौर्य समेत नगर की सभी आशा कार्यकर्ता सम्लित हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…