प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही।गरीबो की सेवा ही पति के लिए होंगी सच्ची श्रद्धांजलि। इसी भाव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज के नामी गिरामी चिकित्सक स्व डॉ अभय सिंह की पत्नी श्रीमती गीतू सिंह नगर के बस स्टैंड के दक्षिण पटरी पर अभय सिंह हॉस्पिटल की नींव रख रही है जिसका उद्दघाटन 17 अप्रैल को रखा गया है। जानकारी देते हुए चिकित्सक की पत्नी गीतू सिंह ने बताया कि पति के अंदर सेवा भाव की भावना ज्यादा थी रात हो या दिन,ड्यूटी पर रहे या न रहे हर समय मरीजो को देखने के लिए तत्तपर रहा करते थे पति की तमन्ना थी एक होस्पिटल खोलकर गरीबो की सेवा करने की।
उन्होंने कहा कि आज मेरा पति के लिए उनकी तमन्ना को पूरा कर देना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी 17 अप्रैल को हॉस्पिटल का उद्घाटन है इस मौके पर बीएचयू के नामी गिरामी चिकित्सको के द्वारा मरीजो का निःशुल्क जांच किया जाएगा। साथ ही बताया कि हर महीने के प्रथम सप्ताह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा जाएगा शेष दिनों हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक,डेंटल स्पेसलिस्ट,हड्डी स्पेसलिस्ट,नेत्र चिकित्सक,समेत कई नामी गिरामी चिकित्सको की मौजूदगी रहेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…