आफ़ताब फारुकी
सैन डिएगो। धर्म स्थल भी अब सुरक्षित नहीं रह गए है। पहले मस्जिद में गोलीबारी, उसके बाद चर्च में गोलीबारी की घटनाओ के बाद अब कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सैन डिएगो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘गोलीबारी के दौरान, चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया और अन्य तीन की हालत अब स्थिर है।’ उन्होंने बताया कि घायलों में एक महिला और दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं घटना में मारी गई महिला बहुत बुजुर्ग थीं।
गोर ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक गश्त अधिकारी ने संदिग्ध पर गोली चलाई हालांकि वह अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था। सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लेइट ने बताया कि संदिग्ध को बाद में के-9 अधिकारी ने पकड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घटना पर ‘‘गहरी संवेदना” व्यक्त की है। उन्होंने कहाकि अभी यह घृणा अपराध प्रतीत हो रहा है। प्रभावित लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…