Categories: Mau

छिनैती का मुकदमा हुआ दर्ज

संजय ठाकुर

घोसी /मऊ जनपद

घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर निवासिनी रिंकू यादव पत्नी प्रमोद यादव की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध छिनैती का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है ।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर निवासिनी रिंकू यादव पत्नी प्रमोद यादव का पड़ोसी योगेन्द्र पुत्र बलजीत , चन्द्रकला पत्नी बलजीत , साधना पुत्री बलजीत एवं मेवाती पत्नी रामबचन से जमीनी विवाद चल रहा था । जिसको लेकर गुरुवार की प्रातः काल साढ़े आठ बजे गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे व लात घूंसों से घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिए । जिसमें पीड़िता रिंकू यादव को सिर में चोटें आयी है । साथ ही मारपीट के दौरान कान की कुंडली सोने का , मंगल सूत्र सोने का छीन लिया और जाते समय जान से मारने की धमकी देते गये । इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने धारा 323,504,506,392 एवं 452आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है ।

aftab farooqui

Recent Posts