फारुख हुसैन
पलिया कला (खीरी)। सड़कों पर घूम रहे हैं आवारा जानवर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लेकिन शहर में एक शख्स ऐसा भी है, जो इन आवारा जानवरों के इलाज को अपना जुनून बना बैठा है। आवारा जानवरों की तकलीफ और दर्द को अपना समझता है। आवारा पशुओं के लिए वह किसी मसीहा से कम नहीं है। नगर में वह जानवरो वाले डॉक्टर लाल के नाम से मशहूर है। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो उनका सही नाम जनता होगा। खासकर कुत्तों के संग आवारा घूमने वाले बेज़ुबान पालतू पशुओं के प्रति अगाध प्रेम रखने वाले डॉक्टर लाल पशु प्रेम में इतना तल्लीन रहते हैं कि वह अपने आवश्यक काम तक छोड़ देते हैं।
सेन के लिए सभी जानवर एक जैसे हैं चाहे वह आवारा हो या पालतू गाय, भैंस, खच्चर, घोड़ा आदि हो। उन्हें किसी भी जानवर की घायल होने की सूचना मिलती है वह वहां अपनी टीम के साथ या अकेले ही पहुंच जाते हैं और उसे तब तक इलाज करते हैं जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता जरूरत पड़ती है तो घायल अवस्था में जानवर को अपने घर ले आते हैं और उसका इलाज कर वापस छोड़ देते हैं।
सेन का कहना है कि इन दिनों आवारा जानवरों से अपने खेतों को बचाने के लिए किसान ब्लेट वाला तार का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो कि सरासर गलत है और सरकार ने भी इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है इन तारों से घायल हो रहे पशुओं को देखने वाला कोई नहीं है। श्यामा सेन की पढ़ाई कोलकाता में हुई वहीं मदर टेरेसा के आश्रम में उन्होंने गरीब निरीह लोगों के उपचार का तरीका आश्रम में देखा वहीं से उनके दिमाग में यह बात घर कर गई कि यदि इंसानों के लिए कोई इतना सहयोग कर सकता है तो हम क्यों ना जानवरों की सेवा करें उनका उपचार करें और उन्होंने अपनी लाखों कमाई वाली मल्टी नेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से आवारा पशुओं का इलाज करने लगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…