आफताब फारुकी
नई दिल्ली। विपक्ष को पुरे चुनाव के दरमियान लगातार झटके लगते रहे है। अब जब चुनाव अपने अंतिम लम्हों में आ गया है तो चुनाव आयोग ने विपक्ष को एक और झटका दिया है। चुनाव आयोग ने वीवीपीएटी पर 22 विपक्षी दलों के नेताओं की मांग को ख़ारिज कर दिया है। विपक्षी पार्टियों की मांग थी कि चुनाव आयोग वीपीपीएटी का मिलान मतों की गिनती से पहले करे। वोट और पर्चा में असमानता की स्थिति में विपक्षी पार्टियों ने ये मांग की थी। विसंगति की स्थिति में किसी ख़ास लोकसभा क्षेत्र में सभी मतों का मिलान पर्चे से करने की मांग की गई थी।
तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग की विपक्षी पार्टियों की मांग पर बुधवार को अहम बैठक हुई और इसी बैठक में मांग को ख़ारिज कर दिया गया। वैसे बताते चले कि विपक्ष कही न कही से इस फैसले के लिए तैयार था और मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से मिलने के बाद कहा था कि उनकी मांगों को लेकर आयोग ने बहुत सकारात्मक रुख़ नहीं दिखाया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…