तारिक आज़मी
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राह का रोड़ा बनकर उभरे बीएसऍफ़ सिपाही तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से इस याचिका पर अपना रुख बताने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि तेजबहादुर की शिकायत के समुचित बिंदुओं पर गौर कर कल जवाब दें। सुप्रीम कोर्ट कल गुरूवार को तेज बहादुर की याचिका पर सुनवाई करेगा।
गौरतलब हो कि वाराणसी जिला निर्वाचन अधिकारी ने 1 मई को तेज बहादुर यादव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। तेज बहादुर यादव वाराणसी संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। यादव ने जवानों को खराब खाना दिए जाने संबंधी एक वीडियो इंटरनेट पर डाला था, इसके बाद 2017 में उन्हें सीमा बर्खास्त कर दिया गया था।
गौरतलब है कि वाराणसी से कुल 119 नामांकन में से सिर्फ 30 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया है। बकिया सभी नामांकन पत्रों पर किसी न किसी गलती को दर्शाते हुवे ख़ारिज कर दिया गया है। इस दौरान मंदिर बचाओ आन्दोलन के मुखिया स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद के प्रत्याशी का परचा भी ख़ारिज कर दिया गया था, इसके विरोध में वह मुख्यालय पर ही धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान लगभग २२ घंटे के धरने के बाद जब जिला प्रशासन ने उनसे वार्ता करने की पहल नही किया तो स्वामी अविमुक्तारेश्वरानंद ने प्रण लिया कि वह 17 मई तक अपने आश्रम नही जायेगे और सडको पर ही घूम घूम के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रचार करेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…