ट्रेन से कट कर युवक की मौत

उमेश गुप्ता
बलिया। बिल्थरा रोड बलिया वाराणसी से भटनी रेलवे लाईन पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम आऊटर सिगनल और आऊटरसिगंल के बीच में शुक्रवार के भोर में चौरी चौरा ट्रेन संख्या 15003 गाडी से एक व्यक्ति कट जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार चौहान पुत्र बधुराम चौहान उम्र 42 वर्ष ग्राम भिण्ड कुंड निवासी के रुप में हुई।












