उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह ने कहा कि यदि मानव सक्षम है तो जीवन उद्धार के लिए समय-समय पर धर्म शास्त्र के अनुसार पूजा पाठ व समाज सेवा करनी चाहिए। केवल धन अर्जित करना लक्ष्य नही होना चाहिए। मेरा सौभाग्य है और माता पिता की प्रेरणा से ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार को अखोप चट्टी पर स्थित भगवान हनुमान जी की पूजा पाठ करने व 12 घंटे तक लगातार विशाल भण्डारा के दौरान हजारों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराने का अवसर मिला। मैने यह संकल्प लिया है कि अगले वर्ष से इस आयोजन को और भब्य रुप दिया जायेगा। उन्होने इस सफल आयोजन के लिए अपने सहयोगियों को धन्यबाद ज्ञापित किया।
मंगलवार की प्रातः 8 बजे से पंडित अशोक तिवारी ने विधि विधान से हनुमान जी की मंदिर में विधि विधान से पूजा पाठ कराया। पूरे दिन हनुमान जी की स्तुति व भक्तिगीत से पूरा वातावरण हनुमानमय हो गया था।
इस मौके पर अजय कुमार सिंह प्रिंसिपल एमएमडी पब्लिक स्कूल, चन्द्रभान मिश्र प्रिंसिपल एसएसबापू फार्मेसी कालेज एवं होम्योपैथिक हास्पीटल प्रिंसिपल, डा0 कार्तिक भूषण प्रिंसिपल एसएसबापू इन्स्टीच्यूट आफ पालिटेक्निक, पद्मदेव तिवारी, विपुल सिंह, डब्लू सिंह, तेज बहादुर सिंह, कामेश्वर सिंह, इन्द्रप्रताप सिंह, झाबर सिंह आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…