प्रदीप दुबे
भदोही / गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपिगंज के अंतर्गत अधिक तालाबों पर कब्जा है। कहीं ब्यवसायिक जगह तो कहीं इमारतें तन गईं हैं, जबकि तालाब के क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया हुआ है। बावजूद इसके तालाब की जमीनों पर मनमाने ढंग से कब्जा हो रहा है।
यही स्थिति नगरीय इलाकों में भी है, लेकिन ज्यादातर तालाब अतिक्रमण की जद में आकर अस्तित्व खोने की कगार पर हैं। इससे अतिक्रमित तालाबों की अनुमानित संख्या एक हजार के के लगभग है। गोपिगंज नगर के ही नही बल्कि ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, घोसिया, खमरिया, औराई, चौरी समेत जिले के तमाम प्रमुख इलाकों में तालाबों को पाट कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है। भू माफिया की तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ से जमीन अतिक्रमण करने की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है?नगर में जोगिबीर तालाब, सोनिया तालाब, पश्चिम मोहाल अंजही मोहाल के पीछे का तालाब का अस्त्तित्व तो बिल्कुल ही समाप्ति की तरफ अग्रसर है। जोगिबीर तालाब को लेकर जिलाधिकारी, पूर्व सांसद ने कई बार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कहा परन्तु किसके दवाव में खाली नही करा रहे है यह जांच का विषय है। जबकि नगर पालिका परिषद की बोर्ड एवं अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने जोगिबीर तालाब व सोनिया तालाब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित किया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…