संजय ठाकुर
मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में जुलाई माह दिनांक 01.07.19 से 31.07.19 तक चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.07.19 को जनपद के 11 थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रार्न्तगत स्कूलों/कालेजों क्रमशः थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम द्वारा माध्यमिक स्कूल में 64 छात्राओं, थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा लालू यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 140 छात्राओं, थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा चौधरी कल्पू इण्टर कालेज में 427 छात्राओं, थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा रामलगन महाविद्यालय में 1058 छात्राओं, थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा जूनियर हाई स्कूल कालेज में 500 छात्राओं, थाना कोपागंज पुलिस टीम द्वारा आढ़न मेमोरियल स्कूल में 275 छात्राओं, थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पृथ्वी चौहान पी0जी0 कालेज में 947 छात्राओं, थाना मधुबन पुलिस टीम द्वारा ज्ञानकुंज इण्टर कालेज में
1100 छात्राओं, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा संत गणिनाथ महाविद्यालय में 500 छात्राओं, थाना रानीपुर पुलिस टीम द्वारा स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में 700 छात्राओं, थाना सरायलखन्सी पुलिस टीम द्वारा ओम इण्टर कालेज में 1016 छात्राओं सहित कुल 11 स्कूलों/कालेजों में 6727 छात्राओं को महिला सुरक्षा उपाय, यूपी-100, 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्पलाईन, महिला प्रकोष्ठ तथा सुरक्षा के लिये क्या-क्या ध्यान देने योग्य बातों के सम्बन्ध में अहम जानकारियां दी गयी। इस दौरान भारी संख्या में स्कूल/ कालेज के छात्राओं सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…