Categories: Crime

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पुलिस ने भंडाफोड़, 4 हिरासत में

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी = लखीमपुर खीरी में आये दिन मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सामने आती रहती हैं, जिसके बाद पुलिस ने इन सक्रिय गोरोह चला रहे चार अभीयुक्तो को अपनी हिरासत में ले लिया है,

लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद में वाहन चेकिंग के दौरान एक साथ आ रहे 4 मोटरसाइकिल सवार जिनमें किसी के पास मोटरसाइकिल के पेपर नहीं थे, जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने इनकी तलाशी लेना शुरू किया तो सभी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास एक ऐसी (मास्टर की) चाभी है जिससे वो किसी भी तरह की गाड़ी के लॉक को खोल सकते हैं, ये गिरोह लखीमपुर मुख्यालय से वाहन चोरी की घटना को अंजाम देकर उसे नेपाल में औने पौने दाम में बेच दिया करते थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts