फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. सशस्त्र सीमा बल 39 वाहिनी द्वारा पलिया स्थित स्कूलों के सहयोग से कारगिल में शहीद हुए हमारे देश के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशाल रैली का का आयोजन किया गया इस विजय रैली को सफल बनाने के लिए गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, इंडियन एकेडमी, सेंटेंस, सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, गुरुकुल अकैडमी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी गई इस रैली के मुख्य अतिथि सूबेदार लखविंदर सिंह थे जो कारगिल युद्ध के समय 12वी जाट रेजिमेंट में तैनात थे
इस अवसर पर गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती एवं श्री जसमेल सिंह द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्री राजीव आहलूवालिया प्रभारी कमांडेंट 39 वी वाहिनी, सूबेदार लखविंदर सिंह, श्रीमती पूजा यादव, एसडीएम पलिया, प्रदीप यादव सी ओ पलिया, अरविंद कुमार सहायक कमांडेंट, रवि गुप्ता, जसमेल सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल 39वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी कार्मिक,सभी स्कूलों के अध्यापक गण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…