फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन गड्ढे अब भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। सिंगाहा की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सिंगाही बेलरायां लिंक रोड से सिंगाहा, सिंहोना, अयोध्या पूर्वा रमुआ पुर जाने वाली रोड गड्ढ़ों की वजह से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं।
करदहीइया रोड की हालत भी खराब है मेंटेनेंस के अभाव में सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई है। सिंहोना जाने वाली रोड पेट्रोल पंप के सामने ही गड्ढे होने की वजह से खराब है।नौरंगाबाद की सड़क का बुरा हाल है। सड़क की बदतर हालत के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। दैनिक यात्रियों को रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत होने लगी है। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे की मिट्टी बह गयी है। सड़क पर किसी वाहन के आने-जाने पर पैदल अथवा दो पहिया वाहन से आने-जाने वाले लोगों को साइड लेने में नहीं बनता जिस कारण उन्हें सड़क पर ही रहने की मजबूरी होती है और यह खतरे को आमंत्रण देने जैसा रहता है। लोग रोज-ब-रोज मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त हो कर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़कों की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए इसे सुधरवाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…