प्रदीप दुबे विक्की
महराजगंज भदोही। योगी सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन गड्ढे अब भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। चौरी की ओर जाने वाली सड़क महाराजगंज बाईपास एवं बाईपास मोदी चौराहा सें महाराजगंज बाजार मैं जाने वाली सड़क मैं गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। रोड गड्ढ़ों की वजह से दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं।
महराजगंज मोदी चौराहे व सड़क में कई ऐसे गड्ढे हैं, उनमें अचानक वाहन चलने जाने पर हादसा होना तय है। यह सड़क करीब तीन साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, अंदाजा लगाना मुश्किल है। बरसात के इस मौसम में सड़क पर जमे पानी के कारण सफर और भी दुभर बन कर रह गया है। ग्रामीणों में राजकुमार गुप्ता विवेक जयसवाल विकेश जयसवाल शिवशंकर जयसवाल शेरू हाशमी बल्ली जयसवाल सुरेंद्र सेठ धीरज सोनकर काली सोनकर आनंद गुप्ता भिंडी मैनेजर विनोद सोनकर आदि लोगो ने तुरन्त बनवाने की मांग की।
क्या आपको हमारी यह रिपोर्ट पसंद आई ? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं। हम निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुवे अभी तक सरकार और कारपोरेट दबाव से मुक्त है। हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से आगे भी मुक्त रखने के लिए आप हमें आर्थिक मदद कर सकते है। आप यह सहयोग paytm अथवा गूगलपे से 9839859356 पर आर्थिक मदद कर सकते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…