संजय ठाकुर
कोपागंज मऊ। गत 15 दिनो से जला ट्रांसफार्मर विभाग की लापरवाही से अब तक नही बदले जाने से ग्राम पंचायत खुखुंदवा की आधी बस्ती के लोग अंधेरे में है। ग्रामीणों ने इसके लिए दर्जनों बार विभाग के सब स्टेशन ,जेई से लेकर ऑनलाइन शिकायते दर्ज कराया। लेकिन उक्त शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस है। लाइट न होने से लोग एक एक बूंद पीने के पानी के लिए परेशान है।
बस्ती के लोगो का कहना है कि विधुत न होने से जहा पीने का पानी नही मिल रहा वही बच्चों के सामने पढ़ाई लिखाई की विकट समस्या उतपन्न हो गयी है जिससे उनका कोर्स पूरा नही हो रहा। यही नही उक्त गांव स्वयं जिलाधिकारी का गोद लिया गांव है जब गोद लिए गांव की स्थिति ऐसी होगी तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य गावो की स्थिति क्या होगी। उधर इस बाबत पूछे जाने पर जेई अरविंद यादव का कहना है कि मामला सज्ञान में है बहुत जल्द जला ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
क्या आपको हमारी यह रिपोर्ट पसंद आई ? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं। हम निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुवे अभी तक सरकार और कारपोरेट दबाव से मुक्त है। हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से आगे भी मुक्त रखने के लिए आप हमें आर्थिक मदद कर सकते है। आप यह सहयोग paytm अथवा गूगलपे से 9839859356 पर आर्थिक मदद कर सकते है। आपकी यह सहयोग राशि आपकी स्वेच्छा पर निर्भर करता है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…