ज्ञानेंद्र दुबे
कन्नौज में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस एक नाले में गिर गई। जिसमे करीब 30 से 35 लोग सवार थे। जिसमे करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से 10 घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां एक की नाजुक हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गालीमत यह रही कि जहां बस गिरी वह नाला सूखा था नहीं तो आगरा की तर्ज पर एक बड़ा हादसा हो सकता था।
घायलों की माने तो हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ जो तेज रफ़्तार से बस चला रहा था। उसको कई बार टोका गया पर उसपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। घायलों ने बताया कि जैसे ही बस आनंद विहार से कानपुर के चली वैसे ही चालक ने तेज आवाज में साउंड बजा दिया उसके बाद उसने बस की रफ्तार भी तेज कर दी बस चालक को बस में बैठी सवारियों ने कई बार टोका मगर उस पर उसका कोई फर्क नहीं पड़ा और आखिरकार एक दर्दनाक हादसा हो गया।
आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे का जिक्र जब झन में आता है तो रोयें कांप जाते हैं। उसी तर्ज पर दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस न0 UP78-FN-2881 रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी वो तो गलीमत यह रही कि वह नाला सूखा था। अगर नाले में पानी होता तो एक बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था।
दुर्घटना में यह लोग हुए गंभीर घायल –
1- सुराज पुत्र अताउल्ला उम्र 17 वर्ष निवासी छत्पुर्वा रसूलाबाद कानपुर देहात
2- संदीप पुत्र इंद्रपाल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम वीर हार थाना ठठिया जनपद कन्नौज
3- श्रीमती शुचि देवी पत्नी सुरेश कुमार उम्र 25 वर्ष पता अज्ञात
4- महेश कुमार पुत्र बदलू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज
5- बिट्टू पुत्र सुरेश कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज
6- संतोष कुमार पुत्र रामस्वरूप उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज
7- शिवदत्त पुत्र शिव शंकर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम रपरा थाना ठठिया जनपद कन्नौज
8- शिवम पुत्र शिव शंकर उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम रपरा थाना ठठिया जनपद कन्नौज
9- अनिल पुत्र सुरेश चंद्र उम्र 32 वर्ष निवासी बरन पुर शिवली जनपद कानपुर देहात
10- अरविंद कुमार पुत्र सजीवन लाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज
11- तारावती पत्नी रामस्वरूप उम्र 50 वर्ष रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात
12- रामबाबू पुत्र मोहनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी ठठिया जनपद कन्नौज
13- सिया राम पुत्र रामप्रकाश उम्र 60 वर्ष निवासी रामपुर बिनौरा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…