गौरव जैन
रामपुर जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र में दहेज़ की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र कमोरा गांव निवासी छोटे शाह ने अपनी बेटी नन्नी की शादी इसी थाना क्षेत्र के मड़ियांन उदयराज गांव निवासी अफसर से की थी।शादी में दहेज़ की सभी मांग पूरी की गई थी।शादी के कुछ दिनों तक तो दोनो का जीवन ठीक चला मगर कुछ समय बाद ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी ना होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट किया करते थे।कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने नन्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।किसी तरह मायके पहुँची पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार वालो को बताई।बाद में पीड़िता की तहरीर के आधार पर शहजादनगर पुलिस ने अफसर अली,अमजद अली,सब्बीरन, जफर अली,नक़्शे अली और मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…