Categories: Mau

11000 वोल्टेज के  खंभे लटककर  टिके हुए हैं पेड़ पर

बापूनन्दन मिश्र

रतनपुरा मऊ) ! रतनपुरा विकासखंड मुख्यालय से दक्षिणांचल गांव को जोड़ने वाले वाली रतनपुरा ठैचा मार्ग पर 11000 वोल्टेज का तार दौड़ाया गया है , जिसमें 2 खंभे नगवा पुल के पास लटक गए हैं ,और लटके हुए  खंभे एक पेड़ पर जाकर टिके हुए हैं ! यह  स्थिति पिछले 1 सप्ताह से बनी हुई है ! तथा स्थिति काफी खतरनाक प्रतीत हो रही है बताया जाता है कि रतनपुरा ठैचा मार्ग के बाये  सिरे पर खंभों के जरिए 11000 वोल्टेज के तार दौड़ाये गए हैं ,जो पिछले बारिश में 2 खंबे झुककर के पेड़ पर टिके हुए हैं ! विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है, इसके बावजूद भी खंभे  उसी तरह लटक कर  पेड़ पर टिके हुए हैं!

aftab farooqui

Recent Posts