सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

गौरव जैन
धमोरा- शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारदी। जिसमें बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर घायल को उठाया तो उसका एक पैर फेक्चर हो गया था। घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल को परिजनों के साथ 108एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवा दिया।











