हरमेश भाटिया
रामपुर। सपा के कद्दावर नेता और रामपुर से मौजूदा सांसद आजम खान 1 महीने के बाद रामपुर पहुंचे और ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह में अपने समर्थकों के साथ नमाज अदा किया। नमाज के बाद उन्होंने रामपुर की जनता से ईद मिली और सब लोगों को बधाई दिया। इस दौरान रामपुर की जनता में अपने नेता आजम खान से ईद मिलने को लेकर काफी खुशी का माहौल था और काफी वक्त लगा आज़म खान को गले मिलते मिलते। आज इस मौके पर आज़म खान ने अपने जनबल का मुजाहिरा किया और दिखाया कि आज भी उनके चाहने वालो की कमी रामपुर में नही है। ईदगाह के बाहर ही नमाज़ के बाद हज़ारो के हुजूम से उन्होंने गले मिलकर उनको ईद की बधाई दिया। इस दौरान लोग अपने सांसद से गले मिलने के लिया लम्बी कतार तक में लग गये।
बेशक आज़म खान ने नाम तो नहीं लिया मगर उनके अलफ़ाज़ खुद के अन्दर झाकने का कही न कही रामपुर में उनके विरोधी बनकर उभरे कुछ स्थानीय स्तर के नेता पर ही था। इस दौरान आज़म खान के चेहरे पर कोई शिकन नही महसूस हुई और उनका पुराना अंदाज़-ए-बयान वही रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…