तारिक आज़मी/ए जावेद/आफताब फारुकी
प्रयागराज। वह सभी हम उम्र थे। सभी में काफी गहरी दोस्ती थी। एक साथ बचपन बीता। एक साथ खेल कूद कर बड़े हुवे। इलाके के लोग उनकी दोस्ती की मिसाले दिया करते थे। ऐसी दोस्ती जिसका उदहारण लोग दांत काटी रोटी के तर्ज पर दिया करते थे। उनमे बाबु तो सुन्नी समुदाय का था, मगर मुहर्रम पर अपनी दोस्ती निभाने रहबर और इरफ़ान के साथ मजलिसो में भी जाता था। वो सभी सुबह और शाम एक बार मुलाकात ज़रूर करते थे। दोस्ती तो देखे साहब लोग कहते है जियेगे साथ साथ और मरेगे साथ साथ। हुआ भी कुछ ऐसा ही कि वह सभी बचपन से साथ साथ थे, और दुनिया से रुखसत भी साथ साथ हुवे। तीनो अलग अलग कब्रिस्तानो में सुपुर्द-ए-खाक भी लगभग साथ साथ वक्त पर हुवे।
जैसे ही उनकी कार हंडिया थाना क्षेत्र के उपरदहां पहुची गलत दिशा से आ रही डीसीएम और कार में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गये थे। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार सवार सभी को बाहर निकालने के लिए कार के दो दरवाजों को काटना पड़ा। दूसरी तरफ डीसीएम का ड्राइवर दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
दुर्घटना की जानकारी होने पर रात को ही वाराणसी से परिजन प्रयागराज पहुच चुके थे, वही पोस्टमार्टम हाउस पर शिया जामा मस्जिद के इमामे जुमा वल जमात हसन रजा जैदी, सै०मो०अस्करी, अनीस जायसी, शिराज रिजवी, शबीह हसन, अब्बास मुजफ्फर, औन जैदी, सूफी हसन समेत सैकड़ो लोग अन्तिम समय तक डटे रहे। पोस्टमार्टम के बाद सभी मय्यत वाराणसी के लिए चली गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…