चौक पुलिस के एसआई सौरभ के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त

ए जावेद
वाराणसी। अपराध और अपराधियों में अंकुश लगाने में लगातार प्रयासरत वाराणसी पुलिस के चौक थाने को आज एक सफलता उस समय हाथ लगी जब मार पीट करने रुपया छिनने के आरोपी फरार अभियुक्त को नवजवान एसआई सौरभ पाण्डेय ने हिरासत में ले लिया।

घटना पंजीकृत होने के बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई और उसको पहले ही दिन सफलता हाथ लग गई। इसी क्रम में आज दिनांक 29/10/2019 को थाना चौक पुलिस द्वारा अभियुक्त गोकुल साहनी पुत्र बुद्धू माझी को सिंधिया घाट वाराणसी से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सौरभ पाण्डेय मय हमराहियान का0 संग्राम यादव व का0 संदीप सिंह मौजूद थे।











