Categories: National

बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के प्रति किया जागरूक

अब्दुल बासित मलक

यमुनानगर:- इंडियन पब्लिक स्कूल में 20 दिवसीय जागरूक  अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग के दुष्प्रभाव से बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल इस मेहता ने बताया की स्वच्छ भारत अभियान के तहत हमने स्कूल में 20 दिवसीय जागरूक अभियान चलाया है जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग करने से होने वाली हानियों के बारे में बताया और शपथ दिलाई कि भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए समझायेगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts