कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज विकास खंड के इंदारा मनकही गांव में गुरुवार की कई दिनों से लगातार बारिश के चलते एक एक कई गरीबो का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रहा कि घर के सभी लोग बाहर निकलने से सफल रहे जिससे कोई भी हताहत नहीं हुआ। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश ने गरीबों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार की रात इंदारा मनकही निवासी जयराम राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर, सुबाष राजभर स्व कुदील राजभर, हरिबंश राजभर पुत्र जमुना राजभर, मुनिया देव पत्नी स्व श्याम सुन्दर , तिथऊ निवासी अच्छे लाल पुत्र श्यामलाल का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरना देख परिवार के लोग बाहर भाग निकले। जिससे कोई भी घायल नहीं हुआ। घर गिरने से राशन, बर्तन तथा अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने से मुनिया का परिवार बारिश में खुले आसमान के नीचे आ गया है। मुनिया ने कहा कि पहले जर्जर ही सही सर पे खपरैल छत थी। अब छत के साथ साथ जरूरी सामान भी छिन गया। परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे यह चिता खाए जा रही है। पीड़ित ने सक्षम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की गुहार लगाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…