बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के न्याय पंचायत जगदीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय मोलनापुर के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें न्यापंचायत अंतर्गत स्थित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ ग्राम प्रधान व समाजसेवी पवन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद प्राथमिक संवर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्राथमिक विद्यालय कइंया एक बार पुनः ओवरऑल चैंपियन बना। विद्यालय के बच्चों ने पी.टी.विशेष प्रदर्शन, समूह गान ,अंत्याक्षरी ,लोकगीत, लोकनृत्य, जिम्नास्ट, योगा, खो- खो में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तरीय रैली का टिकट पक्का किया तो उच्च प्राथमिक समूह में उच्च प्राथमिक विद्यालय बकुची द्वारा पी.टी. विशेष प्रदर्शन बालक- बालिका एवं राष्ट्रीय एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कइंया के चंदन प्रथम, बालिका वर्ग में नंदिनी प्राथमिक विद्यालय गोटहाँ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।उच्च प्राथमिक संवर्ग में सचिन उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर ,बालिका वर्ग में अंजली मोलनापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्राथमिक संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय कइंया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
उच्च प्राथमिक संवर्ग में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।खो- खो में जूनियर संवर्ग बालक में उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर तथा बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पहसा तथा इसी खेल में प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कइंया व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सचिदानंद यादव, अंजनी कुमार सिंह, शंभूनाथ यादव, राज कुमार वर्मा, कुंज बिहारी, सरोज भारती, कंचन लता सिंह, अर्चना यादव सहित न्याय पंचायत के कई शिक्षक उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…