तारिक खान
प्रयागराज। करीब 23 साल बाद पूर्व विधायक जवाहर हत्याकांड में फैसला आया। इसी तरह 14 साल पहले शहर पश्चिमी के पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में अभी सुनवाई शुरू नहीं हुई है। मामले में सीबीआइ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ समेत दस लोगों पर आरोप है।
अतीक व अशरफ समेत नौ के खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का केस
राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने धूमनगंज थाने में तत्कालीन फूलपुर सांसद अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। पुलिस के बाद सीबीसीआइडी ने भी जांच की। पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। अतीक और अशरफ समेत सभी आरोपित गिरफ्तार हुए। हालांकि एक आरोपित अब्दुल कवि अब तक नहीं पकड़ा जा सका। मौजूदा समय में अतीक देवरिया जेल कांड के बाद अहमदाबाद जेल में बंद हैं जबकि उनका भाई एक लाख रुपये का इनामी अशरफ फरार है।
सीबीआइ की चार्जशीट में 10 लोगों के नाम
राजू पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी पूजा पाल दो बार बसपा के टिकट पर विधायक चुनी गईं। उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआइ ने जांच की और दो महीने पहले अतीक और अशरफ समेत 10 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट लखनऊ कोर्ट में दाखिल की। अभी सुनवाई शुरू नहीं हुई जिसका सबको इंतजार है।
पूजा पाल को भरोसा कि मिलेगी कठोर सजा
राजू पाल की पत्नी पूजा पाल कहती हैं कि 14 साल गुजर गए इंसाफ की आस में। न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि सभी आरोपितों को कोर्ट से कठोर सजा मिलेगी। शादी के नौ दिन बाद ही मेरे पति को जान से मारने वाले लोगों को सजा मिलने पर ही चैन आएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…