तारिक़ आज़मी
डेस्क: हरियाणा की हिसार जेल में 14 साल की सजा काट रहे जलेबी बाबा की मौत हो गई। जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू अमरपुरी नागा पर 100 से ज्यादा महिलाओं से बलात्कार का आरोप था। इसके ऊपर रेप के साथ साथ महिलाओं के सेक्स वीडियो बनाने का भी आरोप था। वह महिलाओं को नशीली चाय पिलाकर उनसे दुष्कर्म करता और उनके वीडियो बनता। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
कैसे बना ठेला लगाने वाला इतना बड़ा बाबा
जलेबी बाबा की कहानी की शुरुआत पंजाब के मानसा जिले से होती है। पहले मानसा के गांव में इसका असली नाम अमरवीर था। यहां से करीब 20 साल पहले ये हरियाणा के टोहना में आया। यहां की नेहरू मार्केट में उसने जलेबी बेचने की ठेली पर दुकान लगाई। इसकी जलेबी कुछ समय बाद ही चर्चा में आ गई। दुकानदारी अच्छी होने लगी। फिर और भी सामान बेचते हुए अपना काम बढ़ा लिया। करीब 10 साल तक उसने कारोबार किया। वो शादीशुदा था। लेकिन कारोबार के दौरान ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसकी 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। इस बीच, उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई।
कहा जाता है कि उस तांत्रिक से अमरवीर ने कुछ तंत्र विद्या सीखी। इसके बाद 2 साल तक अमरवीर अचानक गायब रहा। 2 साल बाद वो फिर से टोहना आया और बाबा बालकनाथ नाम से एक मंदिर बनवाया। इस मंदिर के पास ही वो रहने लगा। इसके बाद उसने अपना नाम अमरवीर से बदलकर अमरपुरी रख लिया। इसके साथ ही उसने घर के बाहर दुख और कष्ट हरने वाला बाहर बोर्ड लगा दिया था। अमरपुरी के तांत्रिक विद्या सीखने का पता चला तो लोग आने लगे। फिर धीरे-धीरे ये कारवां बढ़ता गया। चूंकि वो पहले जलेबी बेचा करता था इसलिए वो जलेबी बाबा के नाम से चर्चा में आ गया। रंगीन मिजाज वाला जलेबी बाबा का नाम जैसे जैसे बढ़ता गया वैसे ही वो अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए कदम उठाने लगा।
कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे और मिली अदालत से इस कुकर्मी ढोंगी बाबा को उम्र कैद
जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी नागा को सेक्स स्कैंडल मामले दोषी करार देते हुए फतेहाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। ये ढोंगी जलेबी बाबा साल 2018 से ही टोहना से गिरफ्तार हुआ था। इस ढोंगी बाबा से जुड़े 120 से ज्यादा अश्लील सीडी मिली थीं। ये लड़कियों को अपने सम्मोहन जाल में फंसाकर एक खास तहखाने में ले जाता था। वहीं पर रेप करता था और फोन से ही वीडियो बनाता था। कहा जाता है कि इस बाबा को सम्मोहन क्रिया में माहिर था। साथ में नशीली चीजें खिलाकर लड़कियों से रेप करता था।
पुलिस ने खुद ही साल 2018 में रेप समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, सबसे पहले 13 अक्टूबर 2017 में ही एक महिला ने रेप और धमकी देने की धाराओं में शिकायत दर्ज कराई थी। उस केस में बाबा अरेस्ट भी हुआ था। लेकिन कुछ महीने बाद ही जमानत मिल गई थी। असल में इस केस में महिला पर ही पैसे वसूली का आरोप लग गया था। लेकिन उसके बाद जब सौ से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले तब पुलिस ने खुद ही 2018 में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर टोहना से ही जलेबी बाबा को गिरफ्तार कर लाय था। पुलिस की जांच में इस बाबा के खुफिया तहखाने से लेकर यौन शक्तिवर्धक दवाएं और अश्लील किताबें और वीडियो बरामद हुए थे।
इसके चंगुल में फंसकर ब्लैकमेलिंग की शिकार हुईं लड़कियां कभी पुलिस के सामने अपना मुंह भी नहीं खोल पाई थीं। वो तो खुफिया तरीके से उसकी हरकतों से जुड़ी अश्लील वीडियो जब पुलिस के सामने आईं तब पुलिस ने रेप, पॉक्सो और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर इसके खिलाफ कार्रवाई की थी। कहा जाता है कि जलेबी बाबा महिलाओं को नशीली दवा देकर उनके साथ रेप करता था और वीडियो भी बना लेता था।
इसी पोर्न वीडियो के सहारे वो महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था। जलेबी बाबा उर्फ अमरपुरी नागा साधू उर्फ बिल्लू को 5 जनवरी 2023 को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा की तारीख तय की थी। इसके बाद 10 जनवरी को कोर्ट ने उसे सजा अलग-अलग मामलों में कुल 14 साल की सजा सुनाई। वो महिलाओं और लड़कियों को पहले चाय में या फिर प्रसाद में अफीम और नशीली गोलियां मिलाकर दे देता था।
कहते हैं कि वो तंत्र मंत्र सीखने के बाद सम्मोहन भी सीख लिया था। जिससे वो लड़कियों और महिलाओं को अपने वश में कर लेता था। इसके बाद जब वो नशे या बेहोशी की हालत में हो जाती थीं तब वो उनसे रेप करता था। लड़कियों से रेप करने के लिए इस बाबा ने बाकायदा तहखाना भी बनवा रखा था। उसी तहखाने में रेप करता था और फिर वीडियो भी बना लेता था और उसके जरिए ब्लैकमेल करता था।
इस तरह जलेबी बाबा के जाल में फंसकर अपनी आबरू लुटा चुकी लड़की ना विरोध कर पाती थी और ना इस बारे में किसी से शिकायत कर पाती थी। बताया जाता है 100 से ज्यादा लड़कियों से इस जलेबी बाबा ने रेप किया और 120 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो उसके पास से बरामद हुए थे। हालांकि, इन वीडियो को कहीं लीक नहीं करने के लिए लोगों ने पुलिस से आवेदन किया था। क्योंकि इन वीडियो में किसी के परिवार की लड़की या पत्नी हो सकती थी। इस वजह से इन वीडियो को कहीं भी सामने नहीं लाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…