उफ़ ये कलयुगी नाना, पैसे के खातिर अपने नवासे को चुरा लिया, पीड़ित पंहुचा पुलिस के द्वार

मैनुर खान
कन्नौज. सदर कोतवाली में आज सुबह एक अनोखा अपराध सामने आया है। यहां के तिखवा गांव के एक अधेड़ ने अपने नवासे को चुरा लिया। जब बेटी और दामाद बेटे को वापस मांगने गये तो उसने नाती को वापस देने के एवज में 20 हजार रुपये की मंग कर दी, और बिना रुपये बच्चे को न देने की बात कह दोनो को भगा दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे को वापस दिलाने की फरियाद की है।












