Categories: UP

पति की आत्महत्या के बाद पत्नी को ससुरालियों ने घर से निकाला

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। पति के चिता की आग अभी तक ठंडी भी नही हुई ,उससे पहले ही ससुरालियों ने पत्नी को घर से निकाल दिया है। बीते शनिवार को पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल , बीते शनिवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के अमन गार्डन फेस-2 निठोरा रोड पर घर मे महिपाल उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी 6 महीने पहले शादी हुई थी। मृतक की पत्नी सुमन का आरोप है कि गुरुवार की सुबह उसके पति माता पिता ने घर पर आकर पंचायत की और बेटे को मारने व घर को हड़पने का आरोप लगाकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर मे रहना चाहती है और ससुरालिये जबरदस्ती घर से निकाल रहे है। उसने लोनी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।

pnn24.in

Recent Posts