गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 13 जनवरी 2020 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार शिशु सदन मे रह रहे अनाथ बच्चों की भावनाओं को समझने के लिए वृद्धा आश्रम से आए वृद्धजनों के बीच एक-दूसरे की गतिविधियों और विचारों के आदान-प्रदान साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने शिशु सदन पहॅुचकर बच्चों एवं वृद्धजनों सेे बातचीत की।
अपर जिलाधिकारी ने बच्चों को खेल के सामान के साथ-साथ साईकिल भी प्रदान की। उन्होंने दीपजन कल्याण समिति एवं शिशु गृह अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर समय-समय पर बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराते रहे, जिससे वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और अकेलापन बिल्कुल न महसूस करें। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुुमार, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…