सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। रविवार को गांव अल्लीपुर मण्डौला मे गांव के जागरूक युवाओं के द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस स्वास्थ्य के कैंप का मनोज धामा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांववासियों ने मनोज धामा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
इस तरह के कैंप का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। जिसके माध्यम से शहरी आबादी से दूर रहने वाले ग्राम वासियों के भी स्वास्थ्य की जाँच होती रहे तथा समाज के निर्धन वर्ग को जरूरत के समय पर दवाईयां व चिकित्सा मिलती रहे । मनोज धामा ने कैंप के आयोजक सुधीर स्वामी व मोनू शर्मा की टीम की हौसला अफजाई की तथा इस नेक कार्य के लिये उनको धन्यवाद दिया। इस शिविर मे नि:शुल्क चिकित्सा जाँच कर रहे सभी डाक्टर व उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया तथा कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा” है जो व्यक्ति नर सेवा करता है वो साक्षात ईश्वर की पूजा के समान फल प्राप्त करता है। इस अवसर पर मोनू शर्मा , सुधीर स्वामी , लोकिन्द्र प्रधान , मदन स्वामी , जल सिंह विश्वकर्मा , मुकेश स्वामी , गजराज स्वामी , टोनी पाल , प्रवीन पाल , सोनू ठाकुर , दीपक शर्मा ,रूद्रामिनी गिरि , जगवती शर्मा , मीनाक्षी देवी , सोमवती शर्मा , रानी पाल सहित सैकड़ों की संख्या मे गांववासी उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…