लेख मूल रूप से रविश कुमार के फेसबुक पेज पर प्रकाशित है
नागरिकता संशोधन क़ानून इसलिए लाया गया है ताकि इसके आधार पर जनता को उल्लू बनाया जा सके। अब देखिए। हिन्दी प्रदेशों में अख़बारों और व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी में जो ठेला गया है उसका आधार सिर्फ़ यह है कि किसी के कपड़े देखकर बहुसंख्यक सोचना बंद कर देंगे और बीजेपी की तरफ़ एकजुट हो जाएँगें। हँसी आती है। हर दूसरी चर्चा में सुनता रहता हूँ। क्या यह मान लिया गया है कि लोगों ने सोचना बंद कर दिया है?
यहाँ पर रूकें और ज़ोर से तीन बार हा हा हा कहें। फिर आगे पढ़ें।
हेमंता ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से कहा है कि कड़े नियम बनाए जा रहे हैं ताकि कोई फ्राड तरीक़े से धर्मांतरण का बहाना बना कर नागरिकता न ले ले। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा है कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान से छह मज़हबों के लोगों को नागरिकता देने के लिए धार्मिक प्रताड़ना कभी कोई शर्त ही नहीं थी।
फिर से हंसे। हा हा हा। अब आगे पढ़ें।
संसद की बहस में सरकार के पक्ष हों या इंटरव्यू में अमित शाह की समझाई हुई क्रोनोलोजी। सबमें धार्मिक प्रताड़ना की बात है मगर असम के उप मुख्यमंत्री कहते हैं कि धार्मिक प्रताड़ना की बात ही नहीं ? मंत्री जी कहते हैं कि कैसे साबित करेंगे कि धार्मिक प्रताड़ना हुई है? इसके लिए बांग्लादेश जाना होगा। वहाँ से प्रमाण पत्र लाना होगा। बांग्लादेश क्यों ऐसा प्रमाण देगा ?
सोचिए असम के उप मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा भी क़ानून को नहीं समझ पाए या वो यह समझ रहे हैं कि जनता वाक़ई उल्लू है। उसे एक बार धार्मिक प्रताड़ना बोल कर उल्लू बनाया जा सकता है और फिर दोबारा धार्मिक प्रताड़ना है ही नहीं ये बोल कर उल्लू बनाया जा सकता है। और रही बात हिन्दी प्रदेशों के नौजवानों की तो उनके बारे में सही यक़ीन काम कर रहा है कि वो सिर्फ़ कपड़े देखते हैं। उन्हें कपड़े दिखा दो। दाढ़ी टोपी दिखा दो। वो उल्लू बन जाएँगे। क्या पता नेता उनके बारे में सही भी हो! असम में विरोध ने वहाँ की सरकार के सुर बदल दिए हैं। अमित शाह को सबसे पहले इन मंत्रियों को समझाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति PNN24 न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार PNN24 न्यूज़ के नहीं हैं, तथा PNN24 न्यूज़ उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…