सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। एसपी ग्रामीण नीरज जादौन के नेतृत्व में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की राम पार्क कॉलोनी ,खुशहाल पार्क ,कासिम बिहार ,चमन बिहार ,दौलत नगर आदि कॉलोनियों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी। एसएसपी कलानिधि नैथानी व एसपी ग्रामीण नीरज जादौन के निर्देशानुसार लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।एसपी ग्रामीण ने कहा है कि ड्रोन कैमरे से फुटेज के आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में सभी को लॉक डाउन का पालन करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस काफी खतरनाक बीमारी है। कोई भी अनावश्यक घरो से बाहर न निकले और दिन में एक ही आदमी पूरे दिन का समान एक बार ही खरीदने के लिये निकले ,बिना वजह चॉकलेट ,बिस्किट या अनावश्यक समान लेने घरो के बाहर न निकले।
एसपी ग्रामीण ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि कई बार लगातार कहा जा चुका है ,फिर भी लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे है। लॉक डाउन तो 10-11 दिन में समाप्त हो जाएगा। लेकिन जिसकी भी ड्रोन कैमरे में पहचान होगी ,उसे बख्शा नही जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…