Categories: National

कोरोना का जारी है देश भर में कहर, पिछले 24 घंटो में मिले 1975 नए मामले, कुल संक्रमितो की संख्या पहुची 27 हज़ार के करीब

आफ़ताब अहमद

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 26 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार शाम जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 26,917 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1975 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 826 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 5914 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts