कोरोना का जारी है देश भर में कहर, पिछले 24 घंटो में मिले 1975 नए मामले, कुल संक्रमितो की संख्या पहुची 27 हज़ार के करीब

आफ़ताब अहमद
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 26 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार शाम जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 26,917 हो गई है।












