Categories: National

मरकज़ के अधिवक्ता का दावा, हो गया है मौलाना साद का कोरोना टेस्ट, कल शामिल होंगे दिल्ली पुलिस की जाँच में

तारिक खान/महताब आलम

नई दिल्ली: निजामुद्दीन मरकज के मौलाना मोहम्मद साद के वकील ने यह दावा किया है कि मोहम्मद साद का कोरोना का टेस्ट हो गया है जो नेगेटिव आया है। ये टेस्ट सरकार ने करवाया है। उनका दावा है मौलाना साद कल दिल्ली पुलिस की जांच में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि बीते महीने निजामुद्दीन मरकज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जो देश में कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट बना था। देश के कई राज्यों से आए जमाती इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिनमें से हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद से ही मौलाना साद लापता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने निजामुद्दीन मरकज, तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद और प्रबंधन कमेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी ने दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया है। इन पर बड़े पैमाने पर देश और विदेश से फंडिंग लेने और हवाला के जरिये पैसा जुटाने का आरोप है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts