Categories: Crime

सोशल मीडिया पर भडकाऊ कमेन्टस करने में एक अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर। जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/भडकाऊ पोस्ट करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27-04-2020 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ईदगाह गेट के सामने से मौ0 आरिफ कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके द्वारा न तो मुॅह पर मास्क लगाया हुआ था और न ही उसके द्वारा लाॅकडाउन का पालन किया जा रहा था।

मौ0 आरिफ कादरी के मोबाइल में फेसबुक एकाउन्ट को चेक किया गया तो उसके द्वारा अपने फेसबुक एकाउन्ट से भडकाऊ कमेन्टस किए गये थे जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुॅच रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी कुंडा प्रभारी उ0नि0 राजेश कौशिक , हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह शामिल रहें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts