सोशल मीडिया पर भडकाऊ कमेन्टस करने में एक अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर। जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक/भडकाऊ पोस्ट करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27-04-2020 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ईदगाह गेट के सामने से मौ0 आरिफ कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके द्वारा न तो मुॅह पर मास्क लगाया हुआ था और न ही उसके द्वारा लाॅकडाउन का पालन किया जा रहा था।












