बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा,मऊ । जल निकासी की समस्या ने बरसात के पानी को इस कदर सड़क पर जमा कर दिया है की सड़क ही तालाब बन गई है । यह वाकया है रतनपुरा बाजार स्थित रतनपुरा भीमपुरा मार्ग का जो बारिश पढ़ते ही तालाब सदृश्य हो जाता है और मोटरसाइकिल साइकिल तथा पैदल वालों को तो काफी कठिनाई का सामना करना ही पड़ता है और आए दिन सड़क पर चलते समय पानी में लोग गिरते ही हैं साथ ही इस पर चलने वाले बड़े वाहनों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है । उल्लेखनीय है कि रतनपुरा भीमपुरा मार्ग, राजधानी मार्ग से निकालकर भीमपुरा होते हुए बेल्थरा रोड तक जाता है लेकिन रतनपुरा बाजार में ही राजधानी रोड से 300 मीटर के अंदर दोनों तरफ घर बन जाने के कारण जल निकासी एक बड़ी समस्या बनकर रह गई है । लगातार जन प्रतिनिधियों से मांग करने के बावजूद भी आज तक जल निकासी हेतु नाली का निर्माण नहीं हो सका है जिसके चलते थोड़ी सी भी बरसात होने पर सड़क पर ही जल जमा हो जाता है तथा आवागमन बाधित हो जाता है एवं स्थिति नारकीय हो जाती है । उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर मात्र 300 मीटर की दूरी पर है बस नहीं नाला बहता है। यदि इस मार्ग के एक किनारे से नाले का निर्माण करके बस नहीं नाले में गिरा दिया जाए तो जलजमाव की बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है और जलजमाव के कारण आए दिन टूटने वाली सड़क भी सुरक्षित हो सकती है । इस जलजमाव के कारण सड़क के टूटने से सरकार का जितना धन इस सड़क की मरम्मत पर खर्च होता है उससे कम खर्च में इतनी दूरी का नाला बन सकता है जिसमें से होकर पानी बस नहीं नाले में गिर जाएगा और सड़क स्वत: सुरक्षित हो जाएगी । स्थानीय लोगों में पुनीत सिंह डिंपल,राकेश वर्मा,मुन्ना जायसवाल,भुवाल सोनी,पप्पू गुप्ता,संजय सिंह,दुर्गा जायसवाल,ध्रुव नारायण शर्मा,राहूल वर्मा,पांचू गोपाल जयसवाल, राजेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, उमेश वर्मा आदि ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की सुरक्षा हेतु तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि इस नारकीय जीवन से निजात मिले और इस जल निकासी की समस्या का समाधान हो ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…