तारिक खान
प्रयागराज। पिछले दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कच्चे मकानों पर आफत कर दी है। ऐसे में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच रिमझिम बारिश के बीच रविवार की सुबह लालगोपालगंज में हादसा हो गया। कच्चा मकान गिरने से परिवार के चार लोग दब गए। किसी प्रकार लोगों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक मां और बेटी की मौत हो चुकी थी, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार की रात से लगातार रुक-रुक कर कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश जारी थी। लालगोपालगंज के पलएं गांव स्थित कृष्णा नगर में रविवार की सुबह करीब पांच बजे रिमझिम बरसात के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। हादसे के दौरान घर में परिवार के चार सदस्य सो रहे थे। वह सभी दीवार के मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हो सकी।
ग्रामीण मलबे में से दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए
ग्रामीण तत्काल बचाव कार्य में जुट गए। किसी प्रकार मलबे को हटाकर उसमें दबे चारों लोगाें को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक 55 वर्षीय गुलाब कली पत्नी स्वर्गीय राम सजीवन की मौत हो चुकी थी। जबकि गुलाब कली की 19 वर्षीय बेटी रूबी, पुत्र चंद्रशेखर व पुत्री रूपा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। अस्पताल में इलाज के दौरान रूबी की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…