Crime

लखनऊ के कई स्कूलों को धमकी भरा इमेल, बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद मचा हडकंप

आदिल अहमद

डेस्क: लखनऊ के कई स्कूलों में उस वक्त हडकंप मच गया जब धमकी भरा इमेल पहुंचा। दरअसल, आज लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी के बाद हडकंप मच गया।

बताते चले कि राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विबग्योर हाईस्कूल सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। विबग्योर हाईस्कूल में स्कूल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूल खाली करवाया और बच्चों को बाहर निकाल लिया।

शहर के एलपीएस पीजीआई शाखा, जीडी गोइनका और सेंट मैरी स्कूल कठोता शाखा को भी धमकी मिली है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की। स्कूल परिसर में कुछ भी नहीं मिला। बताते चले इसके पहले एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts