लखीमपुर खीरी – एलयु छात्र नेता की गोली मार कर हत्या

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= गोला कस्बे में गुरुवार की देर रात लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता की गोली मार के हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप छात्र नेता के करीबी रिश्तेदार पर ही है। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े अमन बाजपेई (25) पुत्र विजय बाजपेई इन दिनों अपने घर गोला कस्बे में थे। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात उनका परिवार के लोगों से ही झगड़ा हो गया।












