तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण पर अक्सर बड़े आरोप लगना आम बात होती जा रही है। बड़ी शहरी सीमा के कारण चाहते हुवे भी अधिकारी हर क्षेत्र में नज़र नही रख पाते है जिसका फायदा उनके अधीनस्थ उठाते है और खूब मनमाना, घर जाना का खेल हुआ करता है। इसकी बानगी आज वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र के हसनपुरा में देखने को मिली जब अधिकारियो के आदेश होने पर भी क्षेत्रीय जेई ने स्थल निरिक्षण नही किया।
सूत्र बताते है कि जेई साहब ने चाय नाश्ते का बढ़िया फ़र्ज़ निभाया है और अपनी रपट भी बना लिया है। भवन स्वामी के नमक का फ़र्ज़ जो पूरा करना है। आखिर इतना तो करना पड़ेगा ही। जेई साहब सोच रहे होंगे कि पत्रकार है लिखेगा तो लिखने दो कितना लिखेगा। मगर शायद जेई साहब ये नहीं जानते है कि हमारे हाथो की कलम पैजामे में नाडा डालने के लिए नहीं है। कलम में जब तक स्याही है और साँसे चलती रहेगी तब तक कलम हकीकत बयान करती रहेगी। अब देखते है कि जेई साहब इस चाय नाश्ते और “समझ” लेने के भ्रम से कब तक बाहर आते है। आखिर कब तक जेई साहब ऐसे ही रिपोर्ट दिया करेगे। शायद पिक्चर अभी बाकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…