Categories: CrimeKanpur

कानपुर – सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी साहिल सोनकर चढ़ा चकेरी इस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के हत्थे

मो0 कुमैल

कानपुर। कानपुर के चकेरी में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस वाला बन किशोरी को धमकाने व दुष्कर्म करने वाले का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। अब केवल एक आरोपी वीके राजपूत फरार है। वीके राजपूत के सम्बन्ध में मिल रही पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार वह एक शातिर अपराधी है और इसके पहले भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चूका है।

बताते चले कि चकेरी में शनिवार दोपहर  किशोरी को अगवा कर साहिल सोनकर, मिथुन, राहुल और वीके राजपूत ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को पीड़िता घर पहुंची थी। तब पूरी घटना का खुलासा हुआ था। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर मिथुन और राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल को भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब केवल एक आरोपी वीके राजपूत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर उसको जेल भेजा जाएगा।

वही मिल रही जानकारी के अनुसार अभी ये प्रश्न अनसुलझा है कि वो कौन सा आरोपी था जिसने पुलिस वाला बनकर पीडिता को धमकाया था और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। शायद इसका खुलासा वीके राजपूत की गिरफ़्तारी के बाद ही हो सके। बताया जाता है कि वह एक शातिर अपराधी है।

pnn24.in

Recent Posts

‘राशन लोगे सरकार से और वोट दोगे किसी और को’ यह कह कर चौकीदार को दो होम गार्डो ने बुरी तरह पीटा

एच0 भाटिया बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में…

14 hours ago

वर्दी वाली मैडम को मंच पर चढ़ कर सिंगर को चूमना पड़ा महंगा, वीडियो हुआ वायरल तो हुई सस्पेंड

तारिक़ खान डेस्क: वर्दी में एक महिला पुलिस कर्मी को मशहूर सिंगार जुबीन गर्ग को…

14 hours ago

क्या दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नही…?

आफताब फारुकी डेस्क: हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ कार्य को लेकर बहुत अधिक मान्यता…

14 hours ago

“अर्ल ग्रे टी” का करे सेवन, मिलेंगे ये 5 फायदे

शिखा प्रियदर्शिनी डेस्क: आजकल गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी की…

15 hours ago