कानपुर – सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी साहिल सोनकर चढ़ा चकेरी इस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के हत्थे

मो0 कुमैल
कानपुर। कानपुर के चकेरी में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर फरार आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस वाला बन किशोरी को धमकाने व दुष्कर्म करने वाले का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। अब केवल एक आरोपी वीके राजपूत फरार है। वीके राजपूत के सम्बन्ध में मिल रही पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार वह एक शातिर अपराधी है और इसके पहले भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चूका है।

वही मिल रही जानकारी के अनुसार अभी ये प्रश्न अनसुलझा है कि वो कौन सा आरोपी था जिसने पुलिस वाला बनकर पीडिता को धमकाया था और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। शायद इसका खुलासा वीके राजपूत की गिरफ़्तारी के बाद ही हो सके। बताया जाता है कि वह एक शातिर अपराधी है।










